26.4 C
Indore
Tuesday, March 10, 2026
HomeDeshभारत ने अंतरिक्ष में डॉकिंग में हासिल की सफलता, इसरो चौथा देश...

भारत ने अंतरिक्ष में डॉकिंग में हासिल की सफलता, इसरो चौथा देश बना

भारत अंतरिक्ष में दो स्पेसक्राफ्ट को सक्सेसफुली डॉक करने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले रूस, अमेरिका, और चीन ही इस काम में सफल रहे थे। इस ISRO ने 16 जनवरी को सुबह सफलतापूर्वक इस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट को पूरा किया। इसके साथ, भारत ने अपनी अंतरिक्ष में मौजूदगी और विज्ञान के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

यह डॉकिंग स्पेडेक्स मिशन का हिस्सा थी, जिसे 30 दिसंबर 2024 को लॉन्च किया गया था। इस मिशन के तहत, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने दो स्पेसक्राफ्ट्स को सफलतापूर्वक जोड़ने का यह महत्वपूर्ण कार्य किया।

इसरो द्वारा जारी किए गए एक एनिमेशन में इस स्पेसक्राफ्ट डॉकिंग की प्रक्रिया को दिखाया गया है, जो अंतरिक्ष में होने वाले इस तरह के मिशन का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। इस डॉकिंग को भारत के अंतरिक्ष विज्ञान में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular