20.9 C
Indore
Tuesday, February 24, 2026
HomeMadhya PradeshKhargoneभीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, कैप्सूल वाहन की चपेट...

भीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, कैप्सूल वाहन की चपेट में आने से फटा सिर

खरगोन | (संभाग पोस्ट) कसरावद रोड स्थित मनीष मार्केट के सामने रविवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक का सिर पूरी तरह कुचल गया, जिसे देख राहगीर और प्रत्यक्षदर्शी सहम गए।

घोड़े से टकराकर कैप्सूल के नीचे घुसी बाइक :
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बाइक से जा रहा था, तभी सड़क पार कर रहे एक घोड़े से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद युवक अपना संतुलन खो बैठा और सीधे पास से गुजर रहे कैप्सूल वाहन के नीचे जा घुसा। वाहन का पहिया सिर के ऊपर से गुजरने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मेले की भीड़ और रविवार के कारण लगा जाम :
हादसे के बाद कसरावद रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गौरतलब है कि आज नवग्रह मेले का अंतिम दिन और रविवार होने के कारण सड़क पर भारी ट्रैफिक था। इस हृदयविदारक घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

पुलिस ने संभाला मोर्चा :
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड में करवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

सावधानी बरतें: मेले और त्यौहारों के समय सड़कों पर भारी भीड़ रहती है, कृपया वाहन संयमित गति से चलाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular