24.1 C
Indore
Wednesday, August 26, 2026
HomeMadhya PradeshIndoreसंस्मय को मिला अंतरराष्ट्रीय एक्सीलेंस अवॉर्ड

संस्मय को मिला अंतरराष्ट्रीय एक्सीलेंस अवॉर्ड

इन्दौर। हिन्दी पुस्तक प्रकाशन में गुणवत्ता और उत्कृष्टता के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस व इंग्लिश न्यूज़ ने शनिवार शाम मैरियट होटल में आयोजित समारोह में संस्मय प्रकाशन को सम्मानित किया। यह सम्मान डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने फ़िल्म अभिनेता व तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अय्यर के बॉस का क़िरदार निभा रहे कमल घिमिरे (भारतीय टीवी अभिनेता), विशाल कपूर (फ़िल्म निर्माता और बॉलीवुड फैशन आइकन) व विशेष अतिथि अनिल जेठवानी (भारत सरकार), माला सिंह ठाकुर (सामाजिक कार्यकर्ता) और गजेंद्र नारंग (रियल एस्टेट विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता) के करकमलों से ग्रहण किया।

संस्मय विगत आधे दशक से हिन्दी की पुस्तकें प्रकाशित कर रहा है, जिसमें सौ से अधिक लेखकों की किताबों का प्रकाशन किया गया है। इसके संस्थापक शिखा जैन और निदेशक भावना शर्मा हैं।
इस मौके पर संस्मय को माला ठाकुर, अतुल तिवारी, संजय पंजवानी आदि ने शुभकामनाएँ दीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular