22.1 C
Indore
Wednesday, January 21, 2026
HomeMadhya PradeshIndoreपूर्व मंत्री स्व. श्री रामेश्वर पटेल की स्मृति में टेनिस बॉल क्रिकेट...

पूर्व मंत्री स्व. श्री रामेश्वर पटेल की स्मृति में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का आयोजन 2 महिला अधिवक्ता टीमों के साथ 34 टीमों के बीच होगा मुकाबला

इंदौर। श्री गीता रामेश्वर ट्रस्ट के तत्वाधान में म.प्र. शासन के पूर्व मंत्री स्व. श्री रामेश्वर पटेल जी की स्मृति में अधिवक्ताओं के लिए दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 8 और 9 फरवरी 2025 को इंदौर के आर-9 क्रिकेट ग्राउंड, ग्राम अंबामोलिया, विद्या सागर स्कूल के पास आयोजित होगा। कुल 34 टीमों का चयन किया गया है, जिसमें 2 टीम महिला अधिवक्ताओं की है।जानकारी देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल, सचिव चेतन चौधरी एवं मदन परमालिया ने बताया कि 8 फरवरी (शनिवार) और 9 फरवरी (रविवार) 2025 को आर-9 क्रिकेट ग्राउंड, ग्राम अंबामोलिया, इंदौर पर दो दिवसीय अधिवक्ता क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन केवल पहले 34 टीमों का किया गया है। प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी हैं, जो सभी अधिवक्ता है।आयोजक श्री गीता रामेश्वर ट्रस्ट एवं जय हार्डिया (को-चेयरमैन), म. प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद के तत्वावधान में किया जा रहा है। संयोजक संतोष यादव, दीपक पटेल, सहसंयोजक- साजिद खान, विजय व्यास, सौरभ हार्डिया होंगे। विशेष सहयोगी- डॉ. दौलत पटेल, दिनेश कुशवाह, दिनेश मालवीय, विकास यादव, सौरभ वर्मा, सिद्धांत सिकरवार, संजय हार्डिया हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular