28.1 C
Indore
Thursday, April 16, 2026
HomeBollywoodस्टार गोल्ड पर इस रविवार रात 8 बजे सन ऑफ सरदार 2...

स्टार गोल्ड पर इस रविवार रात 8 बजे सन ऑफ सरदार 2 का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

मुंबई| (संभाग पोस्ट) रविवार, 15 मार्च को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने जा रहा है। कॉमेडी, मजेदार किरदारों और कई उलझनों से भरी यह फिल्म पूरे परिवार के साथ देखने के लिए एक शानदार एंटरटेनर है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर जस्सी के किरदार में नजर आएंगे।

विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म जस्सी की कहानी दिखाती है, जो अपनी निजी जिंदगी को सुलझाने के लिए स्कॉटलैंड जाता है, लेकिन वहां वह कई मजेदार और अजीब हालातों में फंस जाता है। एक युवती सबा की अपने प्यार से शादी कराने में मदद करते हुए जस्सी एक बड़े झूठ का सहारा लेता है, जिसके बाद गलतफहमियों और मजेदार घटनाओं की लंबी श्रृंखला शुरू हो जाती है।

अजय देवगन ने कहा, “इस बार जस्सी की कहानी में स्कॉटलैंड की पृष्ठभूमि, ढेर सारी कॉमेडी और पंजाबी अंदाज़ है। मुझे यकीन है कि दर्शक इस फिल्म को परिवार के साथ देखकर खूब आनंद लेंगे।”

देखिए सन ऑफ सरदार 2 का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर इस रविवार, 15 मार्च को रात 8 बजे, सिर्फ स्टार गोल्ड पर।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular