देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के पूर्व वरिष्ठ कर्मचारी साथी, एवं प्रसिद्ध फोटोग्राफर, श्री महेंद्र राठौर जिन्हें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कई बार पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है इसी कड़ी में श्री महेंद्र राठौर को साउथ कोरिया द्वारा अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी में विशेष योगदान हेतु अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

आज इस अवसर पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरु माननीय प्रो.राकेश सिंघई, कुलसचिव माननीय प्रज्वल खरे, डीसीडीसी डॉ सचिन शर्मा, सहायक कुलसचिव श्री विष्णु नारायण मिश्रा, यांत्रिक विभाग प्रभारी श्री डॉ नागेंद्र सोहानी, विश्वविद्यालय इंजीनियर श्री अनिल जोशी सहित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री चैन सिंह यादव,महासचिव रमेश कुशवाह,प्रवक्ता श्री महेंद्र श्रीवास्तव, द्वारा श्री महेंद्र राठौर को पुष्पगुच्छ भेट कर अभिनंदन किया गया। पुरस्कार महेंद्र राठौर द्वारा प्राप्त किया गया। यह हम सबके लिए गर्व की बात है कहते हुए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिवार की ओर से श्री महेंद्र राठौर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

