31.4 C
Indore
Friday, March 13, 2026
HomeMadhya PradeshKhargone‘नीली आंखों वाली’ मोनालिसा ने मुस्लिम युवक से की शादी; लव-जिहाद के...

‘नीली आंखों वाली’ मोनालिसा ने मुस्लिम युवक से की शादी; लव-जिहाद के आरोपों से गरमाया माहौल

महेश्वर (खरगोन) |(संभाग पोस्ट) नर्मदा तट की पवित्र नगरी महेश्वर में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली और अपनी नीली आंखों के कारण सोशल मीडिया पर ‘प्रयागराज गर्ल’ के नाम से मशहूर हुई मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा का कारण उनकी शादी है। मोनालिसा ने एक मुस्लिम युवक के साथ निकाह कर लिया है, जिसके बाद उनके परिवार और स्थानीय समाज ने इसे ‘लव-जिहाद’ का मामला बताते हुए मोर्चा खोल दिया है।

परिवार का आरोप: “डरा-धमकाकर कराया गया धर्मांतरण”
मोनालिसा की शादी की खबर सामने आते ही उनके परिजनों में भारी आक्रोश है। मोनालिसा के बड़े पापा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी बेटी को साजिश के तहत फंसाया गया है।

“हमारी बेटी को लव-जिहाद के जाल में फंसाया गया है। उसे जरूर डराया-धमकाया गया होगा, क्योंकि हमारे समाज के इतिहास में आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी बेटी ने दूसरे समाज में शादी की हो। हम सरकार से मांग करते हैं कि हमारी बेटी को न्याय दिलाया जाए।”

समाजसेवियों ने उठाई कार्रवाई की मांग
इस मामले ने अब राजनीतिक और सामाजिक मोड़ ले लिया है। महेश्वर के समाजसेवी मनोज पाटीदार ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे देश के खिलाफ साजिश करार दिया है।

  1. शिक्षा का अभाव: पाटीदार के अनुसार, परिवार लंबे समय से महेश्वर में रह रहा है, लेकिन शिक्षा की कमी के कारण उन्हें निशाना बनाना आसान रहा।
  2. धोखाधड़ी का दावा: उन्होंने आरोप लगाया कि युवती के साथ धोखाधड़ी हुई है और उसे ‘देश के गद्दारों’ ने जाल में फंसाया है।
  3. PM से अपील: समाजसेवी ने कहा कि वे इस मामले को लेकर देश के प्रधानमंत्री से न्याय और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।

सोशल मीडिया से मिली थी पहचान
बता दें कि मोनालिसा कुछ समय पहले प्रयागराज के कुंभ क्षेत्र में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वायरल हुई थीं। उनकी प्राकृतिक नीली आंखों और सादगी ने लाखों लोगों का ध्यान खींचा था, जिसके बाद वे रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। अब उनकी शादी की तस्वीरों ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular