27.1 C
Indore
Thursday, April 30, 2026
HomeMadhya PradeshIndoreबड़ी कार्रवाई: होली पर 'ज़हरीले' रंगों के खिलाफ अभियान, भारी मात्रा में...

बड़ी कार्रवाई: होली पर ‘ज़हरीले’ रंगों के खिलाफ अभियान, भारी मात्रा में केमिकल युक्त रंग जब्त

इंदौर |(संभाग पोस्ट) रंगों के त्योहार होली और रंगपंचमी के उल्लास के बीच आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वाले व्यापारियों पर इंदौर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई, जिसमें औद्योगिक उपयोग में आने वाले खतरनाक केमिकल युक्त रंगों का जखीरा बरामद किया गया है।

बाजारों में ‘सरप्राइज चेकिंग’ से मचा हड़कंप
पुलिस की विभिन्न टीमों ने शहर के प्रमुख बाजारों में रंग और गुलाल की दुकानों पर अचानक दबिश दी। इस दौरान कई ऐसी दुकानें मिलीं, जहाँ खुलेआम औद्योगिक पेंट और खतरनाक पाउडर बेचे जा रहे थे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये रंग त्वचा और आंखों के लिए अत्यंत घातक हो सकते हैं।

कार्रवाई का ज़ोन-वार ब्यौरा
पुलिस द्वारा की गई इस प्रभावी कार्यवाही में अलग-अलग ज़ोन से कुल 12 से अधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं:
1). ज़ोन-01 एरोड्रम, राजेंद्र नगर, तेजाजी नगर 05 प्रकरण दर्ज, ₹15,500 मूल्य का खतरनाक रंग जब्त।
2). ज़ोन-02 MIG, लसूडिया, खजराना, कनाड़िया, तिलक नगर 06 अपराध पंजीबद्ध, 324 किलो (कीमत ₹22,000) औद्योगिक पाउडर व रामराज जब्त।
3). ज़ोन-04 अन्नपूर्णा, छत्रीपुरा 04 प्रकरण दर्ज, ₹15,500 मूल्य का औद्योगिक रंग बरामद।

चेतावनी के बावजूद बिक रहे थे खतरनाक रंग
जांच के दौरान पाया गया कि जप्त किए गए रंगों के पैकेटों पर स्पष्ट रूप से ‘केवल औद्योगिक उपयोग के लिए’ लिखा था, इसके बावजूद व्यापारी इन्हें आम जनता को होली खेलने के लिए बेच रहे थे। पुलिस ने इन रंगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं।

“हमारा उद्देश्य त्योहार के आनंद में खलल डालना नहीं, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा करना है। व्यापारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे केवल हर्बल और प्राकृतिक रंगों की ही बिक्री करें।”— इंदौर पुलिस प्रशासन

इंदौर पुलिस की आमजन से अपील
पुलिस विभाग ने नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी करते हुए निम्नलिखित अपील की है:
1). हर्बल रंगों का प्रयोग करें: केवल सुरक्षित और प्राकृतिक रंगों से ही होली खेलें।
2). ज़बरदस्ती न करें: राह चलते लोगों पर उनकी इच्छा के विरुद्ध रंग न डालें।
3). हुड़दंग पर रोक: शांति व्यवस्था भंग करने वालों और हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नज़र है, उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular