21.1 C
Indore
Saturday, October 24, 2026
HomeMadhya PradeshIndoreसुनील ठाकुर ने भूटान में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर देश का नाम...

सुनील ठाकुर ने भूटान में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया।

इंदौर, मध्य प्रदेश: भारत के युवा अब देश ही नहीं, विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर के युवा समाजसेवी और तैराकी प्रशिक्षक सुनील ठाकुर ने भूटान की राजधानी थिंपू में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अचीवर्स सम्मान समारोह 2025 में सम्मानित होकर देश का गौरव बढ़ाया है।इंदौर के मिल क्षेत्र निवासी सुनील ठाकुर, जो न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल, खंडवा रोड, इंदौर में तैराकी प्रशिक्षक हैं, ने अपनी निस्वार्थ समाजसेवा और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान से यह उपलब्धि हासिल की है।

उन्हें अभी तक 10 राष्ट्रीय और 5 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) और नेपाल में प्राप्त सम्मान शामिल हैं। विगत 13 वर्षों से सुनील ठाकुर इंदौर में रहकर समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।भूटान में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय अचीवर्स अवार्ड समारोह में विश्व भर के कई देशों की चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। आयोजक ए.बी.एम. मीडिया के संस्थापक अमोल भगत ने बताया कि यह अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड का दूसरा संस्करण था, जिसका आयोजन जे.डी.एन. और ग्लोबल विलेज कनेक्शन, भूटान के साथ संयुक्त रूप से किया गया। इस समारोह में भारत, बांग्लादेश, चीन, भूटान और नेपाल जैसे देशों की प्रतिभावान शख्सियतों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन प्रतिवर्ष अलग-अलग देशों में आयोजित किया जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular