23.4 C
Indore
Tuesday, March 10, 2026
HomeCrimeअवैध हथियार (चाकू) के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाला...

अवैध हथियार (चाकू) के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाला आरोपी, अवैध चाकू सहित पुलिस थाना हीरागनर की गिरफ्त में।

आरोपी है आदतन अपराधी, जिसके विरुद्ध शहर के थाना विजय नगर, लसूड़िया व हीरा नगर सहित बीकानेर राजस्थान में भी पंजीबद्ध है विभिन्न धाराओं के अपराध।

इंदौर – शहर में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में डीसीपी ज़ोन-03 द्वारा अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त तथा सोशल मीडिया के माध्यम से दहशत फैलाने जैसे अपराध करने वाले असामाजिक तत्वों के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए पुलिस इंदौर की टीमों को निर्देशित किया गया है।

इसी अनुक्रम में दिनांक 24/06/2025 को सोशल मीडिया पर चाकू लहराते हुए आरोपी का वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर पुलिस थाना हीरानगर की टीम द्वारा आरोपी को ट्रेस कर आरोपी मोहित उर्फ भोला रघुवंशी उम्र 28 साल नि. बजरंग नगर इंदौर की पतारसी की गई, जिसके पास एक अवैध हथियार चाकू भी मिला, जिसे विधिवत जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना हीरानगर पर अप. क्र. 343/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है एवं आरोपी के विरुद्ध धारा 170 बी.एन.एस.एस. अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular