25.9 C
Indore
Tuesday, August 5, 2025
HomeMadhya PradeshKhargoneप्रदेश की ए ग्रेड आनन्द नगर कपास मंडी में गुरू वार को...

प्रदेश की ए ग्रेड आनन्द नगर कपास मंडी में गुरू वार को डॉलर चने की बम्पर आवक के बीच खरीदी का श्रीगणेश हुआ।

खरगोन – पहली बार खरगोन मंडी में शुरू हुई चना खरीदी का मुहूर्त पूजन विधायक बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर भव्या मित्तल ने विधिवत पूजन अर्चन के साथ किया। सुबह 10 बजे से पूजन शुरू हुआ। इसके बाद पहले वाहन का चना 10 हजार 121 रुपये बोली लगाकर खरीदी की शुरूआत हुई। रमनगांव के कृषक का पहला वाहन की उपज मुहूर्त दाम पर खरीदी गई। जिला मुख्यालय पर चना खरीदी के साथ ही मुहूर्त में अच्छे दाम मिलने से किसान उत्साही नजर आए। विधायक ने बताया अब तक जिले के किसान धामनोद ओर इन्दौर मंडी में डॉलर चने की बिक्री के लिए जाते थे। लम्बे से मुख्यालय पर ही डॉलर चना खरीदी की मांग की जा रही थी, जिस पर मंडी ओर जिला प्रशासन से चर्चा कर आनन्द नगर मंडी का खरीदी के लिए चयन हुआ है। यहां पहले ही दिन करीब 700 वाहनों से बम्पर आवक हुई है। आगामी दिनों में डॉलर चने की आवक बढ़ने के साथ ही अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। कलेक्टर ने कहा यह किसानों के हित मे अच्छी पहल है। किसानों को अब दूसरे जिलों में अपनी उपज बेचने जाने के लिये परेशान नही होना पड़ेगा। खरीदी के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी ओर किसान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular