19 C
Indore
Friday, January 23, 2026
Homechunavदिल्ली विधानसभा चुनाव: 5 फरवरी को मतदान, 8 को नतीजे

दिल्ली विधानसभा चुनाव: 5 फरवरी को मतदान, 8 को नतीजे

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होगा, और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है।

दिल्ली में इस बार 1 करोड़ 55 लाख मतदाता वोट डालेंगे, जिनमें से 2 लाख नए मतदाता हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे। चुनाव में कुल 70 सीटें हैं, जिनमें से 58 सामान्य श्रेणी की हैं और 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। 2697 स्थानों पर 13,033 मतदान केंद्र होंगे, जिनमें से 210 मॉडल मतदान केंद्र होंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि दिल्ली में 25.89% युवा मतदाता हैं, और 71 लाख महिला मतदाता हैं। इस बार लोकसभा चुनाव की तरह, दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी युवाओं से अधिक मतदान की उम्मीद है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने की कोई अवैध प्रक्रिया नहीं हुई है और किसी भी मतदाता का नाम बिना वैध प्रक्रिया के हटाया नहीं जा सकता है।

दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular