इंदौर | (संभाग पोस्ट) शहर में नशामुक्ति अभियान के तहत इंदौर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच ने रीजनल पार्क के पास घेराबंदी कर मुंबई की एक महिला को अवैध मादक पदार्थ MD (मेफेड्रोन) के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय कीमत लाखों में बताई जा रही है।
मुख्य विवरण :
1). जप्त ड्रग्स: 34.6 ग्राम MD (मेफेड्रोन)।
2). अनुमानित कीमत: लगभग ₹3,40,000/- (अंतरराष्ट्रीय बाजार में)।
3). कुल मश्रूका: ₹4,00,000/- (ड्रग्स एवं मोबाइल सहित)।
4). आरोपी: फातिमा मंसूरी (निवासी: मुंबई, महाराष्ट्र)।
घटना का संक्षिप्त विवरण
पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए दिए गए कड़े निर्देशों के पालन में क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय थी। मुखबिर से मिली सूचना और संदिग्धों की तलाश के दौरान टीम ने सांवरिया ग्रीन्स मैरिज गार्डन (रीजनल पार्क के पास) एक महिला को देखा। पुलिस वाहन को देखते ही महिला ने भागने की कोशिश की और घबराने लगी।
संदेह होने पर महिला पुलिस कर्मियों की मदद से उसे घेराबंदी कर रोका गया। तलाशी लेने पर उसके हैंड बैग से एक पारदर्शी पन्नी बरामद हुई, जिसमें 34.6 ग्राम अवैध MD पाई गई।
कौन है आरोपी?
पूछताछ में महिला ने अपना नाम फातिमा मंसूरी बताया, जो मूलतः मुंबई की रहने वाली है। आरोपी महिला केवल 12वीं तक पढ़ी है और आजीविका के लिए घरों में खाना बनाने का काम करती है।
अपराध करने का तरीका
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी महिला ने कबूला कि:
1). वह कम दाम में ड्रग्स खरीदकर इंदौर लाती थी।
2). यहाँ वह नशे के आदी लोगों को ऊँचे दामों पर इसे बेचकर अवैध लाभ कमाती थी।
3). गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने ड्रग्स को अपने हैंड बैग में छिपा रखा था।
कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के पास से ड्रग्स के अलावा एक मोबाइल फोन भी जप्त किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अपराध शाखा (Crime Branch) में निम्नलिखित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है:
1). अपराध क्रमांक: 28/2026
2). धारा: 8/22 NDPS एक्ट

