26.4 C
Indore
Monday, March 9, 2026
HomeCrimeमहू में सनसनीखेज वारदात, 15 लाख के माल से भरा आयशर ट्रक...

महू में सनसनीखेज वारदात, 15 लाख के माल से भरा आयशर ट्रक ले उड़ा चोर

इंदौर| रवि धीमान✍🏻(संभाग पोस्ट) महू थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। भाया जी मार्ग स्थित सर्वेश ट्रांसपोर्ट से एक शातिर चोर ने दिनदहाड़े 15 लाख रुपये के कीमती माल से लदी आयशर गाड़ी पार कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए दो विशेष टीमें गठित की हैं।

दिनदहाड़े वारदात से इलाके में हड़कंप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना भाया जी मार्ग स्थित बंगला नंबर 67 की है, जहाँ सर्वेश ट्रांसपोर्ट का संचालन होता है। यहाँ आयशर मोटर गाड़ी (क्रमांक MP 13 GB 3937) माल से भरी हुई खड़ी थी। सोमवार सुबह करीब 9:00 से 10:00 बजे के बीच, जब क्षेत्र में चहल-पहल थी, तभी अज्ञात चोर मौका पाकर गाड़ी लेकर फरार हो गया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

चोरी की सूचना मिलते ही महू पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने तुरंत दो अलग-अलग टीमें बनाई हैं जो महू, पीतमपुर और आसपास के प्रमुख मार्गों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। पुलिस का मानना है कि ट्रक को किसी ग्रामीण रास्ते या पीतमपुर औद्योगिक क्षेत्र की ओर ले जाया गया होगा।

पुराने अपराधी ‘लंगड़ा तैमूर’ पर शक की सुई

ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, इस चोरी के पीछे अमन उर्फ लंगड़ा तैमूर नामक व्यक्ति का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उक्त संदिग्ध पहले भी चोरी के कई गंभीर मामलों में जेल जा चुका है और शातिर अपराधी है।

मुख्य बिंदु:
  • घटना स्थल: सर्वेश ट्रांसपोर्ट, बंगला नंबर 67, भाया जी मार्ग, महू।
  • वाहन नंबर: MP 13 GB 3937 (आयशर)।
  • माल की कीमत: लगभग 15 लाख रुपये।
  • संदेही: अमन उर्फ लंगड़ा तैमूर (पुराना अपराधी)।

पुलिस प्रशासन का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular