23 C
Indore
Tuesday, March 10, 2026
HomeMadhya PradeshKhargoneभाजपा के “हर घर तिरंगा अभियान” अंतर्गत नगर में निकली रैली

भाजपा के “हर घर तिरंगा अभियान” अंतर्गत नगर में निकली रैली


खरगोन। भारतीय जनता पार्टी के “हर घर तिरंगा अभियान” अंतर्गत बुधवार खरगोन जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का अलख जगाया गया। भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी वाहन रैली के साथ हाथ में तिरंगा लिए चल रहे थे। इस दौरान वंदे मातरम् और भारत माता की जयकारों से आकाश गुंजायमान हो उठा।


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया जिला कार्यालय से निकली तिरंगा यात्रा को जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे व खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने राष्ट्रध्वज दिखाकर रवाना किया। रैली गायत्री मंदिर तिराहा, बस स्टैंड, एमजी रोड, सराफा बाजार होकर किला मैदान स्मारक पहुंची। विधायक श्री पाटीदार ने राष्ट्रध्वज फहराकर यात्रा का समापन किया।बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular