26 C
Indore
Thursday, July 31, 2025
HomeMadhya PradeshIndoreरेडिसन और विजयनगर चौराहों पर महिलाओं ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था। 'पिंक जैकेट'...

रेडिसन और विजयनगर चौराहों पर महिलाओं ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था। ‘पिंक जैकेट’ में महिलाओं ने यातायात संचालन की कमान संभाली, दिया नियम पालन का संदेश

इंदौर – शहर के सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात हेतु नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक लाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व पुलिस उपायुक्त, यातायात श्री अरविंद तिवारी के दिशा निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा सघन यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं, इस दौरान नियमो वाहन चालकों नागरिकों को जागरूक भी किया जा रहा है।

इंदौर के रेडिसन और विजयनगर जैसे व्यस्ततम चौराहों पर आज एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जब महिलाओं ने यातायात संचालन की कमान अपने हाथों में ली। यातायात पुलिस के जोन-2 के एसीपी श्री मनोज कुमार खत्री की इस पहल के तहत महिलाओं को यातायात जागरूकता और सुरक्षा अभियान से जोड़ा गया, जिसमें उन्होंने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर चौराहों पर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने का संदेश दिया।पिंक जैकेट पहने हुए इन महिलाओं ने न केवल ट्रैफिक संचालन में सहयोग किया, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट के उपयोग और ट्रैफिक संकेतों के पालन के प्रति जागरूक भी किया।

यह अभियान तीन महिला समूहों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें संप्रीति वूमंस वेलफेयर सोसाइटी, स्वयं सहायता समूह रोशनी और विजय नगर सुरक्षा समिति की महिलाएं शामिल रही। यातायात पुलिस की इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना और सड़क सुरक्षा के प्रति समाज को संवेदनशील बनाना था। इस प्रयास से यह संदेश गया कि यातायात व्यवस्था में समाज के हर वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण है, और महिलाएं भी इस क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे सकती हैं।

एसीपी श्री मनोज कुमार खत्री ने बताया कि आने वाले दिनों में ऐसे और भी कार्यक्रमों की योजना है, जिससे समाज में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़े और ट्रैफिक व्यवस्था और अधिक प्रभावी हो सके। कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक राजेश बारवाल, सूबेदार सैयद काज़िम हुसैन रिज़वी सहित यातायात पुलिस की टीम मौजूद रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular