इंदौर |(Sambhagpost News) शहर में बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नर के सख्त निर्देशों के बाद, थाना पलासिया पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में फरार तीनों आरोपियों को वारदात के मात्र 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट दर्ज होने के महज 6 घंटे में गिरफ्तारी। बरामदगी: वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू पुलिस ने किया जब्त।टीम: थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में विशेष टीम ने की कार्रवाई।
क्या था पूरा मामला ?
घटना 8 फरवरी 2026 की रात की है। फरियादी राजेश शर्मा (निवासी गणेश नगर) अपने मित्र धर्मेंद्र के साथ बड़वानी प्लाजा स्थित फ्लैट पर थे। तभी पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों—शुभम, पंकज और पंकज पुरी—ने बिना किसी कारण दरवाजा खटखटाकर विवाद शुरू कर दिया।गाली-गलौज और मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से राजेश पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं 109 – 115 – 296 के तहत मामला दर्ज किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण तीनों आरोपी मूल रूप से खंडवा के निवासी हैं:
1 शुभम कुमार उम्र 27 निवासी खंडवा
2 पंकज उम्र 25 निवासी खंडवा
3 पंकज पुरी उम्र 26 निवासी खंडवा
पुलिस की प्रभावी कार्यप्रणाली
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी जोन -03 के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी सुरेंद्रसिंह रघुवंशी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा।
पुलिस का आधिकारिक बयान: > “अपराधियों के विरुद्ध ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है । और मामले की आगे की विवेचना जारी है।”

