28.4 C
Indore
Saturday, July 19, 2025
HomeMadhya PradeshKhargoneखरगोन में भाजपा पश्चिम मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर रजत करोसिया का...

खरगोन में भाजपा पश्चिम मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर रजत करोसिया का किया स्वागत

खरगोन । भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्राम्हणे, विधायक बालकृष्ण पाटीदार एवं खरगोन मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा की सहमति से खरगोन पश्चिम मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इसमें रजत करोसिया वाल्मीकि को भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।रजत करोसिया के पश्चिम मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत होने की खबर फैलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी कॉलोनी के निवासियों और मित्रों ने उत्साहपूर्वक ढोल-ताशे बजाकर और पटाखे जलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। रजत करोसिया को पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया और मिठाई खिलाकर उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी गई।इस अवसर पर रजत करोसिया ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम मंडल में पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।इस मनोनयन को क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार करने वाला माना जा रहा है। उपस्थित लोगों ने करोसिया के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments